Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अयोध्या मामला: अटॉर्नी जनरल सुप्रीम कोर्ट से कर सकते हैं तेजी से सुनवाई की मांग

अयोध्या मामला: अटॉर्नी जनरल सुप्रीम कोर्ट से कर सकते हैं तेजी से सुनवाई की मांग

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Jan 30, 2019 10:14 am IST, Updated : Jan 30, 2019 10:14 am IST

बुधवार को सरकार के अटॉर्नी जनरल सुप्रीम कोर्ट पहुंच सकते हैं और गैर विवादित भूमि से स्टे हटाने वाली याचिका की सुनवाई में तेजी की मांग कर सकते हैं।

अयोध्या मामला: अटॉर्नी जनरल सुप्रीम कोर्ट से कर सकते हैं तेजी से सुनवाई की मांग- India TV Hindi
अयोध्या मामला: अटॉर्नी जनरल सुप्रीम कोर्ट से कर सकते हैं तेजी से सुनवाई की मांग | PTI File

नई दिल्ली: राम मंदिर को लेकर मोदी सरकार फ्रंट फुट पर आ गई है। बुधवार को सरकार के अटॉर्नी जनरल सुप्रीम कोर्ट पहुंच सकते हैं और गैर विवादित भूमि से स्टे हटाने वाली याचिका की सुनवाई में तेजी की मांग कर सकते हैं। राम मंदिर पर सरकार के इस पासे ने भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है और विरोधियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आपको बता दें कि सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में अयोध्या में विवादित जमीन को छोड़कर बाकी 67 एकड़ पर यथास्थिति के आदेश को वापस लेने की मांग की गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस केस में सरकार ने अदालत से कहा है कि जिस जमीन पर कोई विवाद नहीं है, वह जमीन सरकार उसके असली मालिकों को वापस करना चाहती है, इसलिए इस जमीन पर लगे स्टे ऑर्डर को हटाया जाए। सरकार के इस कदम से भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी भी खुश लग रहे हैं। सरकार के इस कदम पर स्वामी ने कहा कि आधा काम हो गया है और अगर सुप्रीम कोर्ट ने परमीशन दे दी तो मंदिर निर्माण का काम शुरू होने में कोई दिक्कत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की इजाजत के बाद ज्यादातर जमीन राम जन्मभूमि न्यास और वीएचपी को मिल सकती है।

आपको बता दें कि सरकार जिस 67 एकड़ जमीन को उसके मालिकों को वापस करने की बात कर रही है, उसमें से 42 एकड़ से ज्यादा जमीन श्री राम जन्मभूमि न्यास की है। इसके अलावा 19 एकड़ से ज्यादा जमीन निर्मोही अखाड़े और दूसरे मंदिरों की है। ऐसे में अब देश की नजरें सरकार के अगले कदम और सुप्रीम कोर्ट पर टिकी है।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement