1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कैनबरा ODI: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

कैनबरा ODI: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

 Written By: IANS
 Published : Jan 20, 2016 09:10 am IST,  Updated : Jan 20, 2016 09:10 am IST

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने मानुका ओवल मैदान पर बुधवार को भारत के साथ खेले जा रहे चौथे एक दिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है।

australia vs india odi- India TV Hindi
australia vs india odi

कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने मानुका ओवल मैदान पर बुधवार को भारत के साथ खेले जा रहे चौथे एक दिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। पांच मैचों की यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया पहले ही 3-0 से जीत चुका है। इस मैच के लिए भारत ने एक परिवर्तन किया है। बारिंदर सरन की जगह भुवनेश्वर कुमार को अंतिम एकादश में जगह मिली है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने दो बदलाव किए हैं। स्कॉट बोलैंड की जगह नेथन लॉयन को टीम में जगह मिली है, जबकि डेविड वॉर्नर ने शॉन मार्श की जगह टीम में वापसी की है। बच्चे के जन्म के कारण वह ब्रिस्बेन और मेलबर्न में नहीं खेल सके थे।

टीमें:

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वॉर्नर, एरॉन फिंच, जॉर्ज बेली, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, जॉन हेस्टिंग्स, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), जेम्स फॉल्कनर, नेथन लॉयन, कैनी रिचर्डसन।

भारत: शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), गुरकीरत मान, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा, ऋषि धवन।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत