1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अयोध्या मामला LIVE: मुस्लिम पक्ष के वकील ने कहा, 'हमें मिल रही देख लेने की धमकी'

अयोध्या मामला LIVE: मुस्लिम पक्ष के वकील ने कहा, 'हमें मिल रही देख लेने की धमकी'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Sep 13, 2019 09:29 am IST

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली 5 सदस्यीय संविधान पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। आइए, जानते हैं इस केस से जुड़े लाइव अपडेट्स...

Supreme Court - India TV Hindi
Supreme Court | PTI File

नई दिल्ली: अयोध्या भूमि विवाद मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की आज भी सुनवाई जारी है। फिलहाल मुस्लिम पक्ष के वकील अदालत के सामने अपनी दलीलें रख रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली 5 सदस्यीय संविधान पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सितंबर, 2010 के अपने फैसले में अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद में 2.77 एकड़ की विवादित भूमि को ‘राम लला’, निर्मोही अखाड़ा और सुन्नी वक्फ बोर्ड के बीच बराबर-बराबर बांटने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद में इलाहाबाद हाई कोर्ट के इसी फैसले के खिलाफ दायर 14 अपीलों पर सुनवाई कर रही है। आइए, जानते हैं इस सुनवाई से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के बारे में:

Ayodhya Case Hearing Supreme Court Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 1:10 PM (IST)

    अयोध्या के राम मंदिर-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद मामले की सुनवाई आज 22वें दिन भी शीर्ष अदालत में चल रही है। हम आपको सुनवाई की पल-पल की अपडेट्स के बारे में बता रहे हैं।

  • 1:09 PM (IST)

    धवन को मिली धमकी के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सुरक्षा की पेशकश की थी। मुस्लिम पक्ष के वकील द्वारा सुरक्षा लिए जाने से इनकार करने के बाद कोर्ट ने कहा कि वह बिना प्रभावित हुए बहस करें।

  • 1:08 PM (IST)

    सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले में यूपी के मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के बयान पर सख्त नाराजगी जताई। वर्मा ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट हमारा है और मंदिर वहीं बनेगा।

  • 11:48 AM (IST)

    धवन ने कहा, 'अब माहौल ऐसा हो गया है। ये अदालत की कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास है। क्या मैं हर बार कोर्ट की अवमानना की शिकायत करता रहूंगा।'

  • 11:48 AM (IST)

    राजीव धवन ने कहा कि उन्हें फेसबुक पर एक मैसेज मिला जिसमें लिखा है कि अभी तुम कोर्ट में हो, जब कोर्ट में नहीं होंगे तो हम तुम्हें देख लेंगे।

  • 11:48 AM (IST)

    चीफ जस्टिस ने धवन से कहा कि आपकी सुरक्षा के लिए हम आदेश जारी कर देते हैं। इस पर धवन ने अदालत से कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की सुरक्षा नहीं चाहिए।

  • 11:47 AM (IST)

    राजीव धवन ने कहा कि अब उनके क्लर्क को भी दूसरे क्लर्कों से धमकियां मिलने लगी हैं। धवन ने कहा कि वह हिंदुओं की आस्था के खिलाफ नहीं लड़ रहे हैं।

  • 11:03 AM (IST)

    राजीव धवन ने बुधवार को कहा था कि 22 दिसंबर 1949 को मस्जिद के गुंबद के नीचे मूर्ति रख दी गई थी। ये गलत हरकत की गई जो अवैध ऐक्ट है लेकिन इसके बाद मैजिस्ट्रेट ने यथास्थिति बहाल रखने का ऑर्डर पासकर दिया। यानी गलती को लगातार जारी रखा गया। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या ये किसी को अपना अधिकार बताने का आधार हो सकता है। 

  • 11:02 AM (IST)

    सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील राजीव धवन ने बुधवार को कहा था कि संवैधानिक बेंच को दो पहलुओं को देखना है। पहला ये है कि विवादित स्थान पर मालिकाना हक किसका बनता है और दूसरा पहलू ये है कि क्या गलत ऐक्ट को लगातार जारी रखा जा सकता है या नहीं। 

  • 11:02 AM (IST)

    सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से पेश सीनियर ऐडवोकेट राजीव धवन ने दलील दी कि 22 दिसंबर 1949 को जो गलती हुई उसे जारी नहीं रखा जा सकता।

  • 11:02 AM (IST)

    इससे पहले अयोध्या के राम मंदिर-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद मामले की 21वें दिन की सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्षकार के वकील ने बुधवार को अपनी दलीलें पेश की थीं।

  • 11:00 AM (IST)

    अयोध्या मामले की सुप्रीम कोर्ट में 22वें दिन की सुनवाई शुरू हो चुकी है। मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन अपनी दलीलें पेश कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत