1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बलरामजी दास टंडन का निधन: हरियाणा में 16 अगस्त को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा

बलरामजी दास टंडन का निधन: हरियाणा में 16 अगस्त को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 15, 2018 08:10 pm IST,  Updated : Aug 15, 2018 08:10 pm IST

16 अगस्त को राजकीय शोक के दौरान हरियाणा में झंडा आधा झुका रहेगा और मनोरंजन का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं होगा।

Balramji Dass Tandon- India TV Hindi
Balramji Dass Tandon

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन के सम्मान में कल एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। टंडन का कल रायपुर में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।

राज्य सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक आदेश में आज कहा गया, ‘‘राज्य सरकार ने फैसला किया है कि दिवंगत शख्सियत के सम्मान में 16 अगस्त को राज्य में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘(कल) राजकीय शोक के दौरान हरियाणा में झंडा आधा झुका रहेगा और मनोरंजन का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं होगा।’’

टंडन के निधन के बाद पंजाब सरकार ने मंगलवार दोपहर बाद आधे दिन के अवकाश की घोषणा की थी। वह जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में एक थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत