श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद लड़की ने शनिवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Related Stories
पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार लड़की ने घर में कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। इस घटना के संबंध में एक मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।