1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में अश्लील डांस के कारण बार पर छापा, 10 लोग गिरफ्तार

मुंबई में अश्लील डांस के कारण बार पर छापा, 10 लोग गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 02, 2019 05:26 pm IST,  Updated : Dec 02, 2019 05:27 pm IST

पुलिस ने शनिवार को उपनगर अंधेरी में एक बार पर छापा मारा और चार महिलाओं को वहां से मुक्त कराया।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image

मुंबई: पुलिस ने शनिवार को उपनगर अंधेरी में एक बार पर छापा मारा और चार महिलाओं को वहां से मुक्त कराया। आरोप है कि बार में अश्लील डांस की गतिविधियां हो रही थी । पुलिस ने डांस देख रहे लोगों और होटल के कर्मचारियों सहित 10 लोगों को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया।

पुलिस ने नवंबर में भी चार बार पर छापे मारे थे और वहां से 16 महिलाओं को मुक्त कराया था। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि अंधेरी इलाके में कई बार की संरचना में अवैध बदलाव किए गए हैं जिससे आग लगने की स्थिति में वहां के लोगों के लिए खतरा हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत