1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भिखारियों ने एक रुपये के सिक्के को ‘चलन से बाहर किया’, बताई ये वजह

भिखारियों ने एक रुपये के सिक्के को ‘चलन से बाहर किया’, बताई ये वजह

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 08, 2018 07:15 pm IST,  Updated : Jan 08, 2018 07:15 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1,000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर किया था, अब...

beggar- India TV Hindi
beggar

रामपुर (उत्तर प्रदेश): एक रुपये के सिक्के के आकार से नाखुश उत्तर प्रदेश के रामपुर के भिखारियों के एक समूह ने तय किया है कि वह भीख में एक रुपये का सिक्का नहीं लेंगे। 

एक भिखारी शुक्र मनि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1,000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर किया था, अब हम एक रुपये के सिक्के को चलन से बाहर कर रहे हैं क्योंकि इसका आकार 50 पैसे के सिक्के जैसा है।

भिखारियों ने आरोप लगाया कि दुकानदार और रिक्शा वाले भी सिक्के का आकार छोटा होने के कारण उनसे यह सिक्का नहीं लेते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत