1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डीयू के खालसा कॉलेज के पास बैग में मिली बिना सिर वाली लाश: पुलिस

डीयू के खालसा कॉलेज के पास बैग में मिली बिना सिर वाली लाश: पुलिस

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 06, 2018 07:40 am IST,  Updated : Aug 06, 2018 07:40 am IST

दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस के एक कॉलेज के निकट एक बस स्टैंड से काले रंग के बैग से एक व्यक्ति की बिना सिर वाली लाश बरामद हुई।

डीयू कॉलेज, खालसा कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, नार्थ कैंपस- India TV Hindi
डीयू कालेज के निकट बैग में मिली बिना सिर वाली लाश, हाथ-पैर भी कटे थे: पुलिस

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस के एक कॉलेज के निकट एक बस स्टैंड से काले रंग के बैग से एक व्यक्ति की बिना सिर वाली लाश बरामद हुई। मृतक के हाथ-पैर भी कटे हुए मिले हैं। पुलिस उपायुक्त (उत्तर दिल्ली) नूपुर प्रसाद ने कहा कि बैग तिमारपुर थाना क्षेत्र में श्री गुरू तेग बहादुर खालसा कालेज बस स्टैंड के पास से मिला।

Related Stories

पुलिस को सुबह करीब आठ बजे बस स्टैंड के पास संदिग्ध अवस्था में बैग पड़े होने की सूचना मिली। अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पुलिस को बैग में एक व्यक्ति की बिना सिर वाली लाश मिली। इस व्यक्ति की उम्र 28 से 30 वर्ष बताई गई है। शव की पहचान नहीं हुई है और इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत