1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कमजोर वैश्विक संकेतों और कमजोर मांग के चलते सोना 365 रुपए हुआ सस्‍ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

कमजोर वैश्विक संकेतों और कमजोर मांग के चलते सोना 365 रुपए हुआ सस्‍ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 02, 2018 06:24 pm IST,  Updated : Aug 02, 2018 06:26 pm IST

वैश्विक बाजारों के सुस्‍त रुख के बीच स्थानीय आभूषण निर्माताओं की कमजोर मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने  का भाव 365 रुपए टूटकर 30,435 रुपए प्रति दस ग्राम रहा।

Gold Rate Today- India TV Hindi
Gold Rate Today

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों के सुस्‍त रुख के बीच स्थानीय आभूषण निर्माताओं की कमजोर मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने  का भाव 365 रुपए टूटकर 30,435 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का बनाने वाली कंपनियों का उठाव कम होने से चांदी भाव भी 50 रुपए गिरकर 39,000 रुपए प्रति किलो हो गया। सर्राफा व्यवसायियों ने कहा कि उम्मीद के मुताबिक अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने नीतिगत ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा जिससे डॉलर में मजबूती देखी गई। इससे सोने में वैश्विक रूख कमजोर पड़ा।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल सोना भाव 0.65% गिरकर 1,215.50 डॉलर प्रति औंस रहा, वहीं चांदी भाव 0.94% घटकर 15.35 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर हुआ।

हालांकि स्थानीय आभूषण निर्माताओं और खुदरा विक्रताओं की ओर से मांग कमजोर पड़ने के चलते हाजिर बाजार में भी सोने के दाम गिरे। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9% और 99.5% शुद्धता वाले सोने में प्रत्येक का भाव 365 रुपए गिरकर क्रमश: 30,435 रुपए और 30,285 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। कल सोना भाव में 150 रुपए की बढ़त दर्ज की गई थी। आठ ग्राम वजन वाली स्वर्ण गिन्नी का भाव 24,600 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रही।

चांदी हाजिर का भाव 50 रुपए गिरकर 39,000 रुपए प्रति किलोग्राम रहा है। वहीं साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 240 रुपए घटकर 37,940 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। चांदी सिक्कों का लिवाली भाव 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा और बिकवाली भाव 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा