1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोना 150 रुपए हुआ महंगा, चांदी में आई 150 रुपए की गिरावट

Gold rate today: सोना 150 रुपए हुआ महंगा, चांदी में आई 150 रुपए की गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 01, 2018 04:28 pm IST,  Updated : Aug 01, 2018 04:28 pm IST

कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण कारोबारियों की तेज लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 150 रुपए सुधरकर 30,800 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया।

gold rate today- India TV Hindi
gold rate today Image Source : GOLD RATE TODAY

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण कारोबारियों की तेज लिवाली से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 150 रुपए सुधरकर 30,800 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। हालांकि, सिक्का निर्माताओं एवं औद्योगिक इकाइयों का उठाव घटने से चांदी 150 रुपए गिरकर 39,050 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। 

कारोबारियों ने कहा कि हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण कारोबारियों की ताजा लिवाली से सोने में भाव में तेजी आई। हालांकि, वैश्विक स्तर पर कीमती धातु में कमजोर रुख से यह तेजी थोड़ा सीमित रही। फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक के नतीजों से पहले डॉलर में मजबूती से सोने पर दबाव रहा। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में, सोना 0.22 प्रतिशत गिरकर 1,220.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 0.32 प्रतिशत गिरकर 15.44 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

राष्ट्रीय राजधानी में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 150-150 रुपए सुधरकर 30,800 रुपए और 30,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। पिछले दो कारोबारी सत्र में सोना 130 रुपए गिरा था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही। 

वहीं, दूसरी ओर चांदी हाजिर 150 रुपए गिरकर 39,050 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 60 रुपए गिरकर 38,180 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 74,000 रुपए और 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्तर पर रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा