1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: 190 रुपए टूटकर सोना रह गया 30,740 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी भी हुई नरम

Gold rate today: 190 रुपए टूटकर सोना रह गया 30,740 रुपए प्रति दस ग्राम, चांदी भी हुई नरम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 27, 2018 03:51 pm IST,  Updated : Jul 27, 2018 03:51 pm IST

नरम वैश्विक संकेतों तथा स्थानीय मांग में कमी आने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 190 रुपए लुढ़ककर 30,740 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। नरम वैश्विक संकेतों तथा स्थानीय मांग में कमी आने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 190 रुपए लुढ़ककर 30,740 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 

औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं की मांग उतरने से चांदी भी 230 रुपए कमजोर होकर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।  

कारोबारियों ने कहा कि मजबूत डॉलर तथा अमेरिका द्वारा यूरोपीय संघ से कारों के आयात पर शुल्क नहीं लगाने पर सहमत होने के कारण व्यापार तनाव कम होने से सोने की कीमतों में कमी आई है। वैश्विक स्तर पर कल न्यूयॉर्क में सोना 0.73 प्रतिशत गिरकर 1,222.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी भी 1.48 प्रतिशत लुढ़ककर 15.35 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

इनके अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण निर्माताओं एवं खुदरा कारोबारियों की मांग कम होने और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच रहे शेयर बाजारों की तरफ निवेशकों के आकर्षित होने से भी सोने की कीमतें प्रभावित हुईं। 

स्थानीय बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 190-190 रुपए  गिरकर क्रमश: 30,740 रुपए और 30,590 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए। पिछले दो दिनों में यह 90 रुपए मजबूत हुआ था। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही। 

चांदी हाजिर 230 रुपए गिरकर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी 340 रुपए टूटकर 38,195 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी के सिक्के पुराने स्तर पर टिके रहे। सिक्का लिवाल 74 हजार रुपए और बिकवाल 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा