1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: इंडस्‍ट्री की मांग से चांदी 750 रुपए उछती, सोने में भी आई मामूली तेजी

Gold rate today: इंडस्‍ट्री की मांग से चांदी 750 रुपए उछती, सोने में भी आई मामूली तेजी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 20, 2018 03:57 pm IST,  Updated : Jul 20, 2018 03:57 pm IST

मजबूत वैश्विक रुख के बीच औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 750 रुपए उछलकर 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख के बीच औद्योगिक इकाइयों का उठाव बढ़ने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 750 रुपए उछलकर 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं, स्थानीय आभूषण कारोबारियों की निरंतर लिवाली से सोना 15 रुपए बढ़कर 30,840 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। 

कारोबारियों ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने और मजबूत वैश्विक रुख के कारण चांदी की कीमतों में तेज उछाल आया। वैश्विक स्तर पर, लंदन में शुरुआती कारोबार में चांदी 0.52 प्रतिशत बढ़कर 15.36 डॉलर प्रति औंस रही और सोना 0.10 प्रतिशत चढ़कर 1,223.50 डॉलर प्रति औंस रहा। 

राष्ट्रीय राजधानी में, चांदी हाजिर 750 रुपए उछलकर 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि साप्ताहिक डिलिवरी 175 रुपए गिरकर 38,140 रुपए प्रति किलोग्राम रही। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 74,000 और 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर रहे। 

इसी प्रकार 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 15-15 रुपए बढ़कर क्रमश: 30,840 रुपए और 30,690 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। कल के कारोबारी दिन में सोना 25 रुपए बढ़ा था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपए प्रति इकाई पर ही टिकी रही। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा