1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Weekly Roundup of Bullion Market : कमजोर वैश्विक संकेतों से हफ्ते सोना और चांदी कीमतों में आई गिरावट

Weekly Roundup of Bullion Market : कमजोर वैश्विक संकेतों से हफ्ते सोना और चांदी कीमतों में आई गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 15, 2018 11:26 am IST,  Updated : Jul 15, 2018 11:30 am IST

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख तथा स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण दिल्ली के सर्राफा बाजार में बीते सप्ताह सोने की चमक कम हुई और इसकी कीमत 560 रुपए की हानि दर्शाती 31,090 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।

Gold Price- India TV Hindi
Gold Price

नई दिल्ली वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख तथा स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण दिल्ली के सर्राफा बाजार में बीते सप्ताह सोने की चमक कम हुई और इसकी कीमत 560 रुपए की हानि दर्शाती 31,090 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के कमजोर उठाव के कारण चांदी की कीमत 40,000 रुपए के स्तर से नीचे हानि दर्शाती 39,915 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोर रुख के कारण यहां स्थानीय कारोबारी धारणा प्रभावित हुई। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से निवेश के सुरक्षित विकल्प के रुप में सर्राफा मांग प्रभावित हुई।

अमेरिकी ब्याज दरों में वृद्धि की उम्मीदों के कारण भी बहुमूल्य धातुओं की मांग प्रभावित हुई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना सप्ताहांत में हानि दर्शाता 1,241 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी 15.79 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की मांग में गिरावट आने से भी हानि और बढ़ गई।

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की मामूली समर्थन के कारण क्रमश: 31,650 रुपए और 31,500 रुपए प्रति 10 ग्राम स्थिरता के रुख के साथ शुरुआत हुई। बाद में कमजोर वैश्विक रुख और घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग घटने के बीच ये कीमतें क्रमश: 560-560 रुपए की हानि के साथ कमश: 31,090 रुपए और 30,940 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।

हालांकि, सीमित सौदों के बीच सीमित दायरे में घट बढ़ के बाद गिन्नी की कीमत सप्ताहांत में 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम के पूर्व सप्ताहांत के स्तर पर ही पहुंच हुई।

सोने की ही तरह चांदी तैयार की कीमत भी सप्ताहांत में 585 रुपए की गिरावट के साथ 39,915 रुपए प्रति किग्रा और चांदी साप्ताहिक डिलिवरी के दाम 745 रुपए की हानि के साथ 39,045 रुपए प्रति किलो पर बंद हुए। चांदी सिक्कों की कीमत भी सप्ताहांत में 1,000 रुपए की हानि के साथ लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बंद हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा