1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: कमजोर मांग से सोना, चांदी खरीदना हुआ सस्‍ता, 10 ग्राम सोने के के लिए देने होंगे 31050 रुपए

Gold rate today: कमजोर मांग से सोना, चांदी खरीदना हुआ सस्‍ता, 10 ग्राम सोने के के लिए देने होंगे 31050 रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 17, 2018 04:40 pm IST,  Updated : Jul 17, 2018 04:40 pm IST

वैश्विक बाजारों में मजबूती के बावजूद घरेलू आभूषण विक्रेताओं की ओर से कमजोर मांग के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए टूटकर 31,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।

gold rate today- India TV Hindi
gold rate today Image Source : GOLD RATE TODAY

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में मजबूती के बावजूद घरेलू आभूषण विक्रेताओं की ओर से कमजोर मांग के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए टूटकर 31,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। इसी प्रकार चांदी में भी 130 रुपए की गिरावट देखी गई और यह घटकर 39,820 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इसकी प्रमुख वजह औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से उठाव कम रहना है। 

सर्राफा व्यवसायियों के अनुसार हाजिर बाजार में खुदरा विक्रेताओं और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की कम मांग के चलते सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। हालांकि वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं में मजबूत रुख देखा गया। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना भाव 0.28 प्रतिशत बढ़कर 1,243.70 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं चांदी भाव 0.44 प्रतिशत चढ़कर 15.83 डॉलर प्रति औंस रहा। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 100-100 रुपए घटकर क्रमश: 31,050 रुपए और 30,900 रुपए प्रति दस ग्राम रहा।  कल सोना भाव 60 रुपए चढ़ा था। हालांकि आठ ग्राम की सोने की गिन्नी का भाव 24,700 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर बना हुआ है। 

इसी तरह चांदी तैयार का भाव 130 रुपए घटकर 39,820 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। वहीं साप्ताहिक आधार पर डिलीवरी वाली चांदी का भाव 185 रुपए टूटकर 38,980 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। चांदी सिक्कों का लिवाली भाव 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा और बिकवाली भाव 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा