1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोने में आज फि‍र आई बड़ी गिरावट, चांदी 40,300 रुपए प्रति किलो पर रही स्थिर

Gold rate today: सोने में आज फि‍र आई बड़ी गिरावट, चांदी 40,300 रुपए प्रति किलो पर रही स्थिर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 13, 2018 05:48 pm IST,  Updated : Jul 13, 2018 05:48 pm IST

कमजोर वैश्विक रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट का रुख रहा। सोना 95 रुपए और टूटकर 31,115 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट का रुख रहा। सोना 95 रुपए और टूटकर 31,115 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, छिटपुट मांग के बीच चांदी 40,030 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही। 

कारोबारियों ने कहा कि डॉलर में मजबूती के रुख के बीच कमजोर वैश्विक रुख से सोने में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.47 प्रतिशत टूटकर 1,241.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी 0.66 प्रतिशत के नुकसान से 16.82 डॉलर प्रति औंस रह गई। स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में फुटकर विक्रेताओं की मांग घटने से भी सोने की कीमतों पर दबाव रहा। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 95-95 रुपए के नुकसान से क्रमश: 31,115 रुपए और 30,965 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इससे पिछले तीन सत्रों में सोना 440 रुपए टूटा था। गिन्नी के भाव 100 रुपए के नुकसान से 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम रह गए। 

वहीं दूसरी ओर चांदी हाजिर 40,030 प्रति किलोग्राम पर कायम रही। साप्ताहिक, डिलिवरी के भाव 35 रुपए चढ़कर 39,265 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। चांदी सिक्का लिवाल 1,000 रुपए टूटकर 74,000 रुपए और बिकवाल 1,000 रुपए के नुकसान से 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर आ गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा