1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: कमजोर मांग से सोना खरीदना हुआ और सस्‍ता, आज कीमत में आई 100 रुपए की कमी

Gold rate today: कमजोर मांग से सोना खरीदना हुआ और सस्‍ता, आज कीमत में आई 100 रुपए की कमी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 31, 2018 03:49 pm IST,  Updated : Jul 31, 2018 03:49 pm IST

वैश्विक बाजारों के कमजोर संकेतों तथा स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 100 रुपए और टूटकर 30,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की छिटपुट मांग से चांदी 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर कायम रही।

gold rate today- India TV Hindi
gold rate today Image Source : GOLD RATE TODAY

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों के कमजोर संकेतों तथा स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 100 रुपए और टूटकर 30,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की छिटपुट मांग से चांदी 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर कायम रही। 

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों के कमजोर रुख के अलावा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं तथा फुटकर विक्रेताओं की मांग घटने से सोने में गिरावट आई। वैश्विक स्तर सिंगापुर में सोना 0.24 प्रतिशत के नुकसान से 1,219.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी भी 0.52 प्रतिशत के नुकसान से 15.38 डॉलर प्रति औंस रह गई। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100-100 रुपए के नुकसान से क्रमश: 30,650 रुपए और 30,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। आठ ग्राम की गिन्नी के भाव हालांकि 24,600 रुपए प्रति इकाई पर कायम रहे। 

वहीं दूसरी ओर चांदी हाजिर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर कायम रही। साप्ताहिक डिलिवरी 70 रुपए सुधरकर 38,240 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा तथा बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा के पूर्वस्‍तर पर कायम रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा