1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्मार्ट सिटी के लिए 13 और शहरों का हुआ चयन, रांची-भागलपुर भी शामिल

स्मार्ट सिटी के लिए 13 और शहरों का हुआ चयन, रांची-भागलपुर भी शामिल

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 24, 2016 11:55 am IST,  Updated : May 24, 2016 11:58 am IST

शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने मंगलवार को दिल्ली में 13 नए शहरों को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने का ऐलान किया।

smart city- India TV Hindi
smart city

नई दिल्ली: शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने मंगलवार को दिल्ली में 13 नए शहरों को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने का ऐलान किया। इन 13 शहरों को फास्ट ट्रैक कंपीटीशन के जरिए चुना गया है। इन शहरों में चंडीगढ़, रायपुर, न्यू टाउन कोलकाता, रांची, फरीदाबाद, भागलपुर, पणजी, पोर्ट ब्लेयर, इंफाल, अगरतला, लखनऊ, वारंगल, धर्मशाला के नाम शामिल हैं।

23 शहरों ने फास्ट ट्रैक स्मार्ट सिटी की दावेदारी पेश की थी जिसमें अभी 13 शहर ही क्वालिफाई कर पाए। उच्च रैंकिंग वाले 23 राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 23 शहरों ने ‘फास्ट ट्रैक कम्प्टीशन’ में हिस्सा लिया जिन्हें गत जनवरी में पहले दौर की प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया था। 28 जनवरी को घोषित ‘स्मार्ट सिटी चैलेंज कम्प्टीशन’ में 20 स्मार्ट सिटी मिशन शहरों की सूची में मात्र 12 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों को प्रतिनिधित्व मिल पाया था।

यह घोषणआ करते हुए नायडू ने कहा कि इन 13 शहर में आने वाले समय में 13229 करोड़ रुपये का निवेश का प्रस्ताव है। इसके पहले जनवरी में शहरी विकास मंत्रालय ने 20 शहरों को स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल किया था। आज के ऐलान के बाद अब देश में 33 शहरों को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने के लिए चुन लिया गया है।

गौर हो कि केंद्र सरकार ने देश के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की थी। इस योजना के तहत दूसरे चरण में 23 शहरों की दावेदारी में से 13 के नामों का ऐलान कर दिया गया। अगले दो सालों में इस योजना के तहत 40-40 शहरों का चयन रैंकिंग के आधार पर होगा। फास्ट ट्रैक कंपटीशन के जरिए सभी शहरों को अपनी रैकिंग सुधारने का मौका दिया जा रहा है।

स्मार्ट सिटी के लिए चुने गए हर शहर को पहले साल 200 और उसके बाद चार साल के लिए हर साल 100 करोड़ रुपये मिलेंगे। केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट पर अगले पांच साल में 48 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी और इतनी ही रकम राज्य मिलकर खर्च करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत