राष्ट्रीय खबरें
पेट्रोल 32 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता, डीजल के दाम 28 पैसे प्रति लीटर बढ़े
नई दिल्ली: खुशखबरी, पेट्रोल सस्ता हो गया है, लेकिन दूसरी ओर डीजल महंगा हुआ है। सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल के रिटेल सेलिंग प्राइस में 32 पैसे प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की है। आगे पढ़ें
JNU विवाद: 2 मार्च तक जेल में रहेंगे कन्हैया, कोर्ट परिसर में हुई पिटाई
नई दिल्ली: जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के मामले में आज पटियाला हाउस कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब कन्हैया 2 मार्च तक जेल में ही रहेंगे। आगे पढ़ें
अरूणाचल से राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश कर सकती है केंद्रीय कैबिनेट
नई दिल्ली: अरूणाचल प्रदेश में नई सरकार के गठन को लेकर उच्चतम न्यायालय द्वारा कोई रूकावट नहीं खड़ा करने के बीच केंद्रीय कैबिनेट जल्दी ही राज्य में राष्ट्रपति शासन हटाने की सिफारिश कर सकती है। गृह मंत्रालय संवेदनशील सीमावर्ती प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति के संबंध में राज्यपाल जे पी राजखोवा की रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहा है। आगे पढ़ें
कन्हैया के बचाव में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा, BJP ने मांगा इस्तीफा
पटना: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) विवाद पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता जहां छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी को सही बता रहे हैं, वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी लाइन से हटकर इस गिरफ्तारी को गलत बताया है। आगे पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय खबरें
इशारों-इशारों में अमेरिका ने चीन को दी चेतावनी
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दक्षिण चीन सागर में तनाव कम करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने का आह्वान करते हुए कहा है कि अमेरिका उन सभी क्षेत्रों में उड़ान भरेगा, नौकाएं चलाएगा और संचालन करेगा जहां भी अंतरराष्ट्रीय कानून उसे ऐसा करने की अनुमति देता है और वह ऐसा करने के सभी देशों के अधिकारों की रक्षा करेगा। आगे पढ़ें
पाकिस्तान ने माना, 'कारगिल घुसपैठ' भारत की पीठ में खंजर था
नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आखिरकार माना कि कारगिल युद्ध भारत की पीठ पर छुरा घोंपने जैसा था। पाकिस्तानी चैनल एआरवाई न्यूज पर 15 फरवरी को आई खबर और पैनल डिस्कशन में बताया गया कि पीएम नवाज शरीफ ने एक जनसभा में कारगिल युद्ध को भारत के पीठ पर छुरा घोंपने जैसा बताया। आगे पढ़ें
आसियान नेताओं की मेजबानी कर रहे ओबामा का ध्यान चीन पर केंद्रित
वाशिंगटन: अमेरिका में चर्चा के लिए आए आसियान देशों के नेताओं का स्वागत करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा अमेरिका और आसियान देश क्षेत्रीय व्यवस्था से जुड़े एक ऐसे साझा नजरिए को आगे बढ़ा सकते हैं, जहां विवादों का निपटारा शांतिपूर्ण तरीकों से किया जाता हो। इन वार्ताओं में दक्षिण चीन सागर में चीन के आक्रामक रूख पर चर्चा की संभावना है।
बिजनेस की खबरें
आज लॉन्च हुआ देश का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, ‘फ्रीडम 251’ की कीमत मात्र 251 रुपए
नई दिल्ली। शायद आपको यकीन ना हो लेकिन यह सच है, आज देश का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च हुआ, जिसकी कीमत मात्र 251 रुपए है। स्मार्टफोन बनाने वाली भारतीय कंपनी रिंगिंग बेल्स आज ‘फ्रीडम 251’ नाम के इस स्मार्टफोन को बाजार में उतारा। अगर कीमत सुनकर इस फोन के फीचर्स का अंदाजा लगे रहे हैं तो यकीनन आप गलत साबित होंगे। आगे पढ़ें
आंत्रप्रेन्योर बने एंजेल इन्वेस्टर, 10 लोगों ने लगाया 400 से अधिक स्टार्टअप में अपना पैसा
नई दिल्ली। भारत में तेजी से बढ़ता स्टार्टअप ईकोसिस्टम न सिर्फ दुनिया के बड़े कैपिटल वेंचर्स बल्कि देश के सैकड़ों एंजेल इन्वेस्टर को भी आकर्षित कर रहा है। यही वजह की है बॉलीवुड अभिनेता से लेकर क्रिकेट खिलाड़ी तक सभी स्टार्टअप्स में पैसा लगा रहे हैं। एक एंजेल इन्वेस्टर अर्ली स्टेज स्टार्टअप को फाइनेंशियल हेल्प उपलब्ध कराते हैं। आगे पढ़ें
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोना वायदा भाव में 416 रूपये की गिरावट
नयी दिल्ली: कमजोर होते वैश्विक रख के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में आज सोने की कीमत 416 रपये की गिरावट के साथ 29,224 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। इसके अलावा मौजूदा स्तर पर सटोरियों की मुनाफावसूली के कारण भी बहुमूल्य धातुओं की कीमतें प्रभावित हुई।
एंटरटेनमेंट की खबरें
मलाइका के साथ तलाक की खबरों पर भड़क पड़े अरबाज
मुंबई: अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान के अलग होने की खबरें काफी वक्त से मीडिया में छाई हुई हैं। कुछ वक्त पहले अरबाज ने सोशल मीडिया पर एक डब्समैश शेयर किया था जिसमें वह "कुछ तो लोग कहेंगे" की लाइनें गुनगुनाते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने बताया था कि उनके और मलाइका के बीच सब कुछ ठीक है। आगे पढ़ें
डिग्री लेने पहुंचे शाहरुख को करना पड़ा प्रदर्शन का सामना
नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के 28 साल बाद 16 फरवरी को अपनी स्नातक की डिग्री ली। इस दौरान दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के एक गुट ने उनके खिलाफ प्रदर्शन कर दिया। खबरों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने इनमें से 5 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे पढ़ें
88वें ऑस्कर की ट्रॉफियों में होगा 3डी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
लॉस एंजेलिस: 88वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह की ट्रॉफियां जरा हटकर होंगी। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने मंगलवार को घोषणा की कि 34 साल में पहली बार ऑस्कर की ट्रॉफी बनाने वाली कंपनी को बदला गया है। आगे पढ़ें
खेल की खबरें
कावानी के गोल से पीएसजी ने चेलसी को हराया
पेरिस: उरूग्वे के स्ट्राइकर एडिंसन कावानी के गोल की मदद से पेरिस सेंट जर्मेन ने युएफा चैम्पियंस लीग अंतिम 16 के मुकाबले में चेलसी को 2 . 1 से हरा दिया। हारने के बावजूद बाहर किये गए गोल की मदद से चेलसी स्पर्धा में बना हुआ है। दोनों टीमें अब नौ मार्च को रिटर्न चरण के मुकाबले में खेलेंगी।
आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को पारी के अंतर से हराया
वेलिंगटन: आस्ट्रेलिया ने पहले क्रिकेट टेस्ट में न्यूजीलैंड को 327 रन पर आउट करके एक दिन बाकी रहते पारी के अंतर से हराया। आस्ट्रेलिया ने एक पारी और 52 रन से जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने चौथे दिन छह विकेट 149 रन के भीतर गंवा दिये। इससे पहले एडम वोजेस के 239 रन की मदद से आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 562 रन बनाये थे।
तकनीकी अधिकारियों के सेमिनार के लिये डब्ल्यूबीए के साथ आया आईबीसी
नयी दिल्ली: भारतीय मुक्केबाजी परिषद विश्व मुक्केबाजी संघ के साथ मिलकर अपने तकनीकी अधिकारियों के लिये यहां 17 से 19 फरवरी तक सेमिनार का आयोजन करेगा ताकि उन्हें एशियाई और विश्व स्तरीय प्रो मुक्केबाजी स्पर्धाओं के लिये तैयार किया जा सके।