1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में Coronavirus संक्रमण मामलों की संख्या बढ़कर 32 हुई

बिहार में Coronavirus संक्रमण मामलों की संख्या बढ़कर 32 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 04, 2020 07:30 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 09:41 pm IST

बिहार के गया जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के एक अन्य मामले की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में इस रोग से संक्रमित लोगों की संख्या बढकर 32 हो गयी है जबकि इससे मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गयी थी।

बिहार में Coroanvirus संक्रमण के मामले बढ़कर 31 हुए - India TV Hindi
बिहार में Coroanvirus संक्रमण के मामले बढ़कर 31 हुए  Image Source : PTI

पटना/गया: बिहार के भागलपुर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के एक अन्य मामले की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में इस रोग से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 32 हो गयी है जबकि इससे मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गयी थी। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि भागलपुर के नौगछिया निवासी एक व्यक्ति के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है ।

उन्होंने बताया कि 65 वर्षीय उक्त व्यक्ति गत 18 मार्च को ब्रिटेन से अपने घर लौटे थे । बिहार में अबतक मुंगेर जिला में 7, सिवान में 6, पटना एवं गया में में 5—5, गोपालगंज में 3, नालंदा में 2, लखीसराय, बेगूसराय, सारण और भागलपुर में एक—एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बिहार में अबतक तक कोरोना वायरस के 2292 संदिग्ध नमूने की जांच की जा चुकी है जिसमें से अबतक 2257 निगेटिव पाए गए हैं । 

गौरतलब है कि मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी। उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिए जाने के बाद उसके कोरोना वायरस संक्रमित होने की रिपोर्ट आयी थी। कतर से लौटे मुंगेर निवासी उक्त मरीज के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई भेजे गये थे, जिसमें से अबतक 11 कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं । बिहार में अबतक दो कोरोना संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। (इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत