1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लॉकडाउन के दौरान सेलिब्रिटी की इस हरकत से नाराज हैं सानिया मिर्जा, कहा- हजारों लोग भूखे मर रहे हैं

लॉकडाउन के दौरान सेलिब्रिटी की इस हरकत से नाराज हैं सानिया मिर्जा, कहा- हजारों लोग भूखे मर रहे हैं

 Reported By: IANS
 Published : Apr 04, 2020 07:08 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 07:10 pm IST

भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा उन हस्तियों से ज्यादा खुश नहीं हैं जो लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर खाना बनाने के वीडियो और फोटो पोस्ट कर रहे हैं।

लॉकडाउन के दौरान...- India TV Hindi
लॉकडाउन के दौरान सेलिब्रिटी की इस हरकत से नाराज हैं सानिया मिर्जा, कहा- हजारों लोग भूख से मर रहे हैं  Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा उन हस्तियों से ज्यादा खुश नहीं हैं जो लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर खाना बनाने के वीडियो और फोटो पोस्ट कर रहे हैं। सानिया ने ट्विटर पर लिखा, "खाना बनाने का वीडियो और फोटो पोस्ट कर करके क्या अब तक हमारा मन नहीं भरा है।"

उन्होंने कहा, "केवल, इतना ही कहना था कि सैंकड़ो, हजारों लोग ऐसे हैं खास कर हमारी पास इस दुनिया में जो भूख की वजह से मर रहे हैं और दिनभर खाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं ताकि अगर उनका भाग्य हो तो उन्हें एक वक्त का खाना नसीब हो जाए।"

कोरोनावायरस के कारण भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन है। सानिया ने भी लॉकडाउन की वजह से खाने को मोहताज हुए मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए एक करोड़ से ज्यादा फंड जुटाए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल