1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में बुजुर्ग दंपति की गोली मारकर हत्या

बिहार में बुजुर्ग दंपति की गोली मारकर हत्या

 Written By: IANS
 Published : Dec 12, 2015 12:26 pm IST,  Updated : Dec 12, 2015 12:26 pm IST

बिहार में खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के कुछ अपराधियों ने एक बुजुर्ग दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी।

bihar- India TV Hindi
bihar

खगड़िया: बिहार में खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के कुछ अपराधियों ने एक बुजुर्ग दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मानसी के थाना प्रभारी राकेश कुमार रमण ने बताया, "ठाठा गांव निवासी गणेशी यादव (66) अपनी पत्नी पावो देवी के साथ अपने खेत के पास बने मकान में सोए हुए थे। इसी बीच अपराधियों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।"

उन्होंने आगे बताया, "गोली चलने की आवाज के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।"

रमण ने बताया कि मृतक का गांव के ही कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और आशंका जताई जा रही है कि इस हत्या के पीछे भूमि विवाद एक कारण हो सकता है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत