1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Bihar flood: नीतीश ने बाढ़ग्रस्त अररिया, किशनगंज व कटिहार का जायजा लिया

Bihar flood: नीतीश ने बाढ़ग्रस्त अररिया, किशनगंज व कटिहार का जायजा लिया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 24, 2017 12:04 am IST,  Updated : Aug 24, 2017 12:04 am IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को बाढ़ प्रभावित अररिया, किशनगंज और कटिहार जिले का दौरा किया तथा वहां बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे राहत कार्यो का जायजा लिया।

Nitish- India TV Hindi
Nitish Image Source : PTI

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को बाढ़ प्रभावित अररिया, किशनगंज और कटिहार जिले का दौरा किया तथा वहां बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए जा रहे राहत कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की खुद जांच की तथा अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री बुधवार को पूर्णिया से अररिया पहुंचे तथा वहां अररिया कलेज पहुंचकर पार्टी के स्थानीय नेताओं से बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद वे मार्केटिंग यार्ड के उस गोदाम में भी पहुंचे जहां पीड़ितों के लिए राहत सामग्री की पैकिंग की जा रही थी। इस दौरान नीतीश ने पूरे कार्यो का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। नीतीश ने यहां कई सामानों की गुणवत्ता की भी जांच की। 

मुख्यमंत्री यहां से रानीगंज के एक स्कूल में चलाए जा रहे राहत कार्यो को भी देखने पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ पीड़ितों को अपने हाथों से राहत सामग्री भी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री कटिहार और किशनगंज के लिए निकल गए। नीतीश मंगलवार से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। बाढ़ में सबसे ज्यादा 80 लोगों की मौत अररिया जिले में ही हुई है। मुख्यमंत्री इसके बाद किशनगंज पहुंचे। मुख्यमंत्री किशनगंज प्रखंड के चकला पंचायत स्थित मिलिया इंजीनियरिंग कलेज परिसर में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच सामग्री वितरण का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित पदाधिकारियों को बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत