किशनगंज (बिहार): सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान ने बिहार के किशनगंज जिले में गोली मार कर आत्महत्या करने की कोशिश की।
Related Stories
एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट विनय कुमार ओझा ने आज बताया कि उसका उपचार चल रहा है लेकिन हालत गंभीर है। एसएसबी की 19वीं बटालियन के राज कुमार यादव ने कल रात अपने सहयोगी की रायफल से अपने सिर में गोली मार ली। उस वक्त वह कुरलीकोट सीमा चौकी पर ड्यूटी पर तैनात थे।
गोली की आवाज सुन कर बीपीओ प्रभारी बाबुल और अन्य जवान घटनास्थल पहुंचे और उन्हें राजकुमार को रक्तरंजित पाया। मामले की जांच चल रही है।