1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा: बीजद का पूर्व विधायक कोलकाता के वेश्यालय से गिरफ्तार, पार्टी से सस्पेंड

ओडिशा: बीजद का पूर्व विधायक कोलकाता के वेश्यालय से गिरफ्तार, पार्टी से सस्पेंड

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 02, 2018 06:21 pm IST,  Updated : Jul 02, 2018 06:21 pm IST

कोलकाता पुलिस ने आज कहा कि शहर के पार्कस्ट्रीट इलाके में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का शनिवार को भंडाफोड़ किया गया और 18 लोग गिरफ्तार किए गए...

bjd- India TV Hindi
bjd

भुवनेश्वर: बीजू जनता दल (BJD) के अध्यक्ष और ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज पूर्व विधायक नवीन नंदा को कोलकाता में ‘निंदनीय’ घटना में गिरफ्तारी के बाद पार्टी से निलंबित कर दिया। बीजद सचिव बिजय नायक ने एक बयान में कहा कि यह खबर आई कि नंदा को कोलकाता में पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसके बाद पटनायक ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया।

नंदा कथित रुप से वेश्यालय के रुप में चलने वाले एक स्पा से शनिवार को गिरफ्तार किए गए थे। कोलकाता पुलिस ने आज कहा कि शहर के पार्कस्ट्रीट इलाके में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का शनिवार को भंडाफोड़ किया गया और 18 लोग गिरफ्तार किए गए।

नंदा ने गिरफ्तार किए जाने की बात तो मानी है लेकिन कहा कि यह उनके विरुद्ध साजिश है। उन्होंने खबरिया चैनलों से कहा, ‘‘मैं शनिवार को शाम करीब सात बजे खरीददारी के लिए गया था, उसी बीच किसी ने मेरा मोबाइल फोन और बटुआ चुरा लिया। मैंने पॉकेटमार का पीछा किया और वह स्पा में घुस गया। मैं उसके पीछे पीछे स्पा पहुंच गया और पुलिस ने इस संदेह पर मुझे गिरफ्तार कर लिया कि मैं ग्राहक हूं। चूंकि मेरे पास मोबाइल नहीं था, ऐसे में मैं अपने परिवार के सदस्यों से संपर्क नहीं कर पाया। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत