1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP नेता सज्जाद अहमद पर आतंकियों का हमला, गोली मारकर की हत्या

BJP नेता सज्जाद अहमद पर आतंकियों का हमला, गोली मारकर की हत्या

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 06, 2020 10:47 am IST,  Updated : Aug 06, 2020 10:56 am IST

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक भाजपा नेता को निशाना बनाया। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।

BJP नेता सज्जाद अहमद पर...- India TV Hindi
BJP नेता सज्जाद अहमद पर आतंकियों का हमला, गोली मारकर की हत्या

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक भाजपा नेता को निशाना बनाया। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकियों ने यहां भाजपा नेता और सरपंच सज्जाद अहमद खांडे पर हमला किया और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

गुरुवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने भाजपा नेता और सरपंच सज्जाद अहमद खांडे पर गोली चलाई। गोली लगने से सज्जाद अहमद खांडे की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि आतंकियों ने वारदात को तब अंजाम दिया जब सज्जाद अहमद खांडे अपने घर के बाहर थे। तभी आतंकियों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। उन्हें कई गोलियां लगीं। वह  खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए।

आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लाया गया लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, अभी उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पूरा मामला पुलिस प्रशासन के संज्ञान में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत