रेवाड़ी। सत्ता के नशे में नेताओं के कानून अपने हाथ में लेने की खबर अकसर समाने आती रहती हैं। अब हरियाणा के रेवाड़ी से एक ऐसा ही मामला समाने आया है। यहां भारतीय जनता पार्टी के नेता सतीश खोडा की कार ने एक होम गार्ड के जवान को गाड़ी के बोनट पर लटका कर घसीटा।
Related Stories
दरअसल मामला रविवार का है। सतीश खोड़ा की कार गलत दिशा में आ रही थी, घटना स्थल पर तैनात होम गार्ड ने जब कार को रोका तो ड्राइवर ने बताया कि यह खोडा की कार है। होमगार्ड ने बताया कि जब मैंने उनसे कहा कि आप गलत साइड में हो तो खोडा ने मुझे थप्पड़ मार दिया।
जिसके बाद हंगामा हो गया, हंगामा होता देख ड्राइवर ने मौके से कार भगाने की कोशिश की तो होमगार्ड कार के बोनट पर चढ़ गया। जिसके बाद कुछ देर तक ड्राइवर गाड़ी चलाता रहा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटे होनी की बात कह रही है।