1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोलगप्पे खाने गए BJP नेता विजय जौली की कार से लैपटॉप और कैमरा चोरी

गोलगप्पे खाने गए BJP नेता विजय जौली की कार से लैपटॉप और कैमरा चोरी

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 01, 2017 04:08 pm IST,  Updated : Jun 01, 2017 04:09 pm IST

दक्षिणी दिल्ली के साकेत इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने भाजपा नेता विजय जॉली की कार की खिड़की को कथितरूप से तोड़कर उनका लैपटॉप, डिजिटल कैमरा समेत कुछ दस्तावेज चुरा लिये।

bjp leader- India TV Hindi
bjp leader

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के साकेत इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने भाजपा नेता विजय जॉली की कार की खिड़की को कथितरूप से तोड़कर उनका लैपटॉप, डिजिटल कैमरा समेत कुछ दस्तावेज चुरा लिये।

दिल्ली पुलिस ने आज बताया कि यह घटना कल उस समय हुई जब भाजपा नेता अपनी कार छोड़कर नजदीक की सड़क किनारे वाली दुकान पर गोलगप्पे खाने गये थे।

जॉली की ओर से साकेत थाने में लिखायी गयी शिकायत के अनुसार, चोरों ने उनके कार की खिड़की तोड़ दी और उनका बैग चुरा ले गये। बैग में डिजिटल कैमरा, लेनोवो का लैपटॉप और कुछ दस्तावेज थे।

दिल्ली के पूर्व विधायक ने बताया, चोरी करने के बाद वे काले रंग की मोटरसाइकिल से भाग गये। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराधियों की धरपकड़ के लिये इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत