1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद में प्रतिमा स्थापित करने को लेकर झड़प, भाजपा विधायक घायल

हैदराबाद में प्रतिमा स्थापित करने को लेकर झड़प, भाजपा विधायक घायल

 Reported By: IANS
 Published : Jun 20, 2019 01:46 pm IST,  Updated : Jun 20, 2019 01:46 pm IST

इस बीच, विधायक राजा सिंह वहां पहुंच गए और पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी बहस हो गई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया।

हैदराबाद में प्रतिमा स्थापित करने को लेकर झड़प, भाजपा विधायक घायल- India TV Hindi
हैदराबाद में प्रतिमा स्थापित करने को लेकर झड़प, भाजपा विधायक घायल

हैदराबाद: हैदराबाद के जुमेरात बाजार इलाके में तेलंगाना के एकमात्र भाजपा विधायक राजा सिंह स्वतंत्रता सेनानी रानी अवंतिबाई की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर हुई झड़प के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज में घायल हो गए। प्रशासन ने प्रतिमा लगाने की इजाजत नहीं दी थी, इसलिए पुलिस ने बुधवार रात को प्रतिमा लगाने के प्रयास को रोकने की कोशिश की, जिसका लोगों ने कड़ा विरोध किया। प्रतिमा को आधी रात के बाद लाया गया था।

Related Stories

इस बीच, विधायक राजा सिंह वहां पहुंच गए और पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी बहस हो गई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया।

राजा सिंह के सिर में चोट लगी और उन्हें इलाज के लिए ओस्मानिया जनरल अस्पताल ले जाया गया।

भाजपा नेता ने स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा को स्थापित नहीं करने देने के लिए पुलिस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि वह पुलिस महानिदेशक एम. महेंद्र रेड्डी के समक्ष यह मुद्दा उठाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत