1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड़: BJP सांसद तरुण विजय पर हमला, दलितों को मंदिर लेकर गए थे

उत्तराखंड़: BJP सांसद तरुण विजय पर हमला, दलितों को मंदिर लेकर गए थे

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 20, 2016 07:20 pm IST,  Updated : May 20, 2016 07:22 pm IST

देहरादून: देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र के एक मंदिर में दलितों के प्रवेश को लेकर भीड द्वारा किये गये पथराव में भाजपा सांसद तरुण विजय घायल हो गये। चकराता पुलिस थाना में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक

tarun vijay- India TV Hindi
tarun vijay

देहरादून: देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र के एक मंदिर में दलितों के प्रवेश को लेकर भीड द्वारा किये गये पथराव में भाजपा सांसद तरुण विजय घायल हो गये। चकराता पुलिस थाना में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक ललित कुमार ने फोन पर बताया कि विजय कुछ दलित नेताओं के साथ सिलगुर देवता मंदिर में दर्शन के लिये गये थे। वहां से दर्शन करके लौटने के बाद मंदिर के बाहर मौजूद भीड़ ने इन लोगों पर पथराव कर दिया।

हालांकि, वहां मौजूद पुलिस ने विजय को किसी तरह निकाल कर बाहर निकाल लिया। लेकिन इस दौरान विजय को चोटें भी आयीं। पुलिस ने बताया कि भाजपा सांसद को उपचार के लिये एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। नकी हालत अब सामान्य है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत