1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 30 मई को शपथग्रहण से पहले अमित शाह ने की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात

30 मई को शपथग्रहण से पहले अमित शाह ने की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात

 Reported By: Bhasha
 Published : May 28, 2019 10:30 pm IST,  Updated : May 28, 2019 10:30 pm IST

पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मुलाकात में किन मुद्दों पर बात हुई, इस बारे में आधिकारिक तौर पर तो कुछ नहीं कहा गया, लेकिन माना जाता है कि दोनों नेताओं ने दूसरी बार मोदी सरकार के गठन की बारीकियों पर चर्चा की होगी। 

modi shah- India TV Hindi
पीएम नरेंद्र मोदी ेक साथ अमित शाह (file photo) Image Source : PTI

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। समझा जाता है कि दोनों नेताओं ने नई सरकार के गठन की बारीकियों पर चर्चा की। नई सरकार में मंत्रिपरिषद को गुरुवार को शपथ दिलाई जाएगी। भाजपा में एक तबके का मानना है कि अभूतपूर्व बहुमत से सत्ता में पार्टी की वापसी कराने में अहम भूमिका निभाने के बाद अमित शाह सरकार में मंत्री पद संभाल सकते हैं। हालांकि, शाह ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मुलाकात में किन मुद्दों पर बात हुई, इस बारे में आधिकारिक तौर पर तो कुछ नहीं कहा गया, लेकिन माना जाता है कि दोनों नेताओं ने दूसरी बार मोदी सरकार के गठन की बारीकियों पर चर्चा की होगी। इस बात पर भी चर्चा हुई होगी कि किन नेताओं को मंत्री बनाना है और किन्हें किस मंत्रालय का प्रभार सौंपना है।

सूत्रों ने बताया कि नई मंत्रिपरिषद में पश्चिम बंगाल एवं तेलंगाना जैसे राज्यों में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन की झलक मिल सकती है और इन राज्यों से चुने गए सांसदों को मंत्री पद दिया जा सकता है। कई नेताओं का मानना है कि पिछली सरकार के सबसे प्रमुख सदस्यों को मंत्री पद पर बरकरार रखा जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत