1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Assam BJP president: भाबेश कलिता को असम भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

Assam BJP president: भाबेश कलिता को असम भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 26, 2021 03:57 pm IST,  Updated : Jun 26, 2021 04:01 pm IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को भावेश कलिता, विधायक को असम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

भाजपा ने भावेश कलिता को असम का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया- India TV Hindi
भाजपा ने भावेश कलिता को असम का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया Image Source : TWITTER/@BHABESH_KALITAR

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को भावेश कलिता, विधायक को असम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। ये जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने एक पत्र जारी करके दी है।  

भाजपा ने भावेश कलिता को असम का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया
Image Source : INDIA TVभाजपा ने भावेश कलिता को असम का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

भाजपा ने शनिवार को असम के कामरूप जिले की रंगिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक भाबेश कलिता को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भाबेश कलिता की नियुक्ति को हरी झंडी दी। वह रंजीत कुमार दास की जगह लेंगे।

बता दें कि, हाल ही में संपन्न असम विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की थी और उसने लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता पर कब्जा जमाया। भाजपा ने यह चुनाव रंजीत कुमार दास की अध्यक्षता में लड़ा था। दास को हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया था।

शारदा देवी को मणिपुर भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया 

भाजपा ने शनिवार को शारदा देवी को पार्टी की मणिपुर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। इससे पहले वह प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष और प्रशिक्षण विभाग की मुखिया थीं। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने तत्काल प्रभाव से शारदा देवी को मणिपुर में भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त करने को हरी झंडी दे दी है। शारदा देवी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एस टिकेंद्र सिंह की जगह लेंगी। सिंह का इसी साल 13 मई को कोविड-19 संबंधी परेशानियों के बाद निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत