1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम का ऐलान इसी महीने होने की उम्मीद, कई नए चहरे हो सकते है शामिल

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम का ऐलान इसी महीने होने की उम्मीद, कई नए चहरे हो सकते है शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 12, 2020 11:52 pm IST,  Updated : Jun 13, 2020 12:08 am IST

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में कई बड़े बदलाव हो सकते है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नए चहरों को उनकी टीम में शामिल कर सकते है। इस संबंध में ऐलान पहले ही होने की उम्मीद थी लेकिन कुछे कारणों की वजह से इसमें देरी हुई है। लेकिन अब इसपर ज

BJP president JP Nadda may announce his new team by first week of June- India TV Hindi
BJP president JP Nadda may announce his new team by first week of June Image Source : PTI

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में कई बड़े बदलाव हो सकते है। इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कई नए चहरों को उनकी टीम में शामिल कर सकते है। इस संबंध में ऐलान पहले ही होने की उम्मीद थी लेकिन कुछे कारणों की वजह से इसमें देरी हुई है। लेकिन अब इसपर इसी महीने ऐलान हो सकता है। पार्टी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। 

सूत्रों के बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी बदलाव हो सकता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बिहार और बंगाल से ज्यादातर लोग जेपी नड्डा की टीम में शामिल हो सकते है। ऐसा बिहार और बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किया जा सकता है। हालांकि सभी राज्यों से नए चहरे शामिल किए जाने के संबंध में सुझाव मांगे गए है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत