1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम: गुवाहाटी में जू रोड पर मॉल के बाहर बम धमाका, पुलिस ने इलाके को घेरा

असम: गुवाहाटी में जू रोड पर मॉल के बाहर बम धमाका, पुलिस ने इलाके को घेरा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 15, 2019 08:53 pm IST,  Updated : May 15, 2019 10:47 pm IST

गुवाहाटी में जू रोड पर बुधवार को एक मॉल के बाहर हुए विस्फोट में छह लोग घायल हो गए।

Blast rocks Guwahati's Zoo Road- India TV Hindi
Blast rocks Guwahati's Zoo Road Image Source : ANI

असम: गुवाहाटी में एक शॉपिंग मॉल के सामने और एक पार्क के निकट बुधवार की शाम को हुए एक ग्रेनेड विस्फोट में छह लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दो लोग एक मोटरसाइकिल से आये और उन्होंने रात लगभग आठ बजे चिड़ियाघर के ठीक सामने आर जी बरुआ रोड़ पर शॉपिंग मॉल के सामने एक ग्रेनेड फेंका। 

Related Stories

उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार छह लोग घायल हो गये। मैं अभी मौके पर हूं।’’ पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस महानिदेशक कुलधर सैकिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत