हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं।आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।
इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।
लाइव टीवी
टेस्टिंग में लापरवाही हो रही है, सैंपल सही तरीके से लेना चाहिए, हर राज्य RT-PCR टेस्ट बढ़ाए- पीएम मोदी
वैक्सीन से ज्यादा चर्चा टेस्टिंग की कीजिए, वायरस तभी रुकेगा जब मरीज की सही पहचान होगी, हर राज्य को टेस्टिंग और ट्रैकिंग बढ़ानी होगी- पीएम मोदी
हर राज्य ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग करे। अब बहुत ज्यादा मरीज बिना लक्षण वाले आ रहे हैं- पीएम मोदी
राज्यों के सीएम से पीएम मोदी ने अपील करते हुए कहा कि अगले 2-3 हफ्ते बहुत सख्ती करनी होगी। पहले संसाधन थे फिर भी सफलता मिली अभी संसाधन ज्यादा लेकिन लापरवाही भी ज्यादा हो रही है।
कोरोना पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा दुनिया भर में नाइट कर्फ्यू का प्रयोग सफल रहा।
माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर ज्यादा जोर होना चाहिए, शहर में छोटे-छोटे कंटेनमेंट जोन बनें, पूरा फोकस माइक्रो कंटनमेंट जोन पर होना चाहिए- पीएम मोदी
कोरोना की पहली लहर से दूसरी लहर ज्यादा तेज है- पीएम मोदी
कोरोना को इसी वक्त कंट्रोल करना बहुत जरूरी- PM मोदी
कोरोना पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा लोग बहुत बेफिक्र हो गए हैं। प्रशासन भी बहुत सुस्त नजर आ रहा है। एक बार फिर हालात चुनौतीपूर्ण हो रहे हैं। इस बार खतरा पहले से ज्यादा है।
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,26,789 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,29,28,574 हुई। 685 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,66,862 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 9,10,319 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,18,51,393 है।
सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे बांग्लादेश की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और बांग्लादेश के बीच रक्षा सहयोग और मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाना है: भारतीय सेना
न्यूजीलैंड के पीएम जैकिंडा अर्डर्न ने कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर भारत से आने वाले सभी यात्रियों के लिए अस्थायी रूप से रोक लगाई। 11 अप्रैल से 28 अप्रैल तक रोक जारी रहेगी: रॉयटर्स
सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए रेड लाइन के शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन में प्रवेश को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बाहर जाने की अनुमति है: DMRC
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस आज राकांपा (NCP) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करने वाले हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के एम्स में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली। पीएम मोदी ने टीका लगवाने के बाद ट्विटर पर अपनी तस्वीर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी गई है। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही छूट होगी। लखनऊ में फिलहाल केवल नगर निगम क्षेत्र में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। ग्रामीण इलाकों में नाइट कर्फ्यू लागू नहीं होगा।
संपादक की पसंद