1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Apr 22, 2021 08:59 am IST

इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए। देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरें पाने के लिए हमारे साथ बने रहें...

LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी...- India TV Hindi
LIVE: पढ़िए अभी तक की बड़ी खबरें और रहिए हर वक्त अपडेट Image Source : INDIA TV

हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है। जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से अनभिज्ञ न रह जाएं।

इंटरनेट, ट्विटर, फेसबुक पर हम देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग न्यूज देखते हैं।आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरों और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। इंडिया टीवी डिजिटल हर जरूरी खबर को कवर करता है और यह सुनिश्चित करता है कि उसके पाठकों से कोई भी जरूरी जानकारी छूट न जाए।

 

लाइव न्यूज

Breaking news April 21 Live

Auto Refresh
Refresh
  • 10:03 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,95,041 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,56,16,130 हुई। 24 घंटे में 2,023 मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,82,553 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 21,57,538 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,32,76,039 है।

  • 10:01 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    हर जगह से ऐसी रिपोर्ट आ रही हैं कि समझ में ही नहीं आ रहा कि ये सरकार क्या कर रही है? शमशान घाटों पर इतनी भीड़ लगी है, लोग कूपन लेकर खड़े हैं। हम इस स्थिति में सोच रहे हैं कि हम क्या करें। जो सरकार को करना चाहिए था, वो सरकार नहीं कर रही हैः प्रियंका गांधी 

  • 10:00 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    कितनी बड़ी त्रासदी है कि देश में ऑक्सीजन उपलब्ध है लेकिन जहां पहुंचना चाहिए वहां पहुंच नहीं पा रहा है। पिछले 6 महीने में 1.1 मिलियन रेमडेसिविर इंजेक्शन का निर्यात हुआ है और आज हमारे पास इंजेक्शन की कमी है: प्रियंका गांधी 

     

  • 9:59 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    सरकार ने जनवरी से मार्च महीने में कोरोना वायरस की 6 करोड़ वैक्सीन निर्यात की और इसी समय में 3-4 करोड़ भारतीयों को वैक्सीन दी। आपने भारतीयों को प्राथमिकता क्यों नहीं दी? :कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

  • 9:59 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    आज देशभर से रिपोर्ट आ रही हैं कि बेड, ऑक्सीजन, रेमडेसिविर, वेंटिलेटर की कमी है। पहली वेव और दूसरी वेव के बीच हमारे पास तैयारी करने के कई महीने थे। भारत की ऑक्सीजन प्रोडक्शन कैपेसिटी दुनिया में सबसे बड़ी है, ऑक्सीजन को ट्रांसपोर्ट करने की सुविधा नहीं बनाई गई: प्रियंका गांधी

  • 9:56 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    भोपाल में कोरोना कर्फ्यू

  • 9:16 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 27,10,53,392 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 16,39,357 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)

  • 9:15 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    पीएम मोदी ने रामनवमी की बधाई दी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।