उत्तर प्रदेश, बिजनौर: नजीबाबाद निवासी बहुजन समाज पार्टी नेता हाजी एहसान की मंगलवार को उसके ऑफिस में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने बहुजन समाज पार्टी नेता हाजी एहसान के भांजे शादाब की भी गोली मारी जिसमें उसकी भी मौत हो गई। घायल बसपा नेता और भांजे को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
Related Stories
इस सनसीखेज घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक मिठाई के डिब्बे में रिवॉल्वर रखकर लाए थे। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। आपको बता दें कि हाजी एहसान बसपा के नजीबाबाद प्रभारी थे और उनका नगर में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी था।