नई दिल्ली : भारतीय रेलवे साल 2016 में जॉब्स खोज रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर लेकर आ रहा है। अगर आप सहायक स्टेशन मास्टर और गुड्स एंड गार्ड बनने के इच्छुक है तो भारतीय रेलवे में आपको नौकरी करने का बेहतरीन अवसर मिल सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी करने का सपना सच करना चाहते हैं तो रेलवे आने वाले साल में आपके सपने को सच कर सकती हैं।
18000 युवाओं की भर्ती करेगा रेलवे
रेलवे आने वाले कुछ दिनों में 18000 युवाओं की भर्ती करेगा इस संबंध में विज्ञापन इसी माह जारी कर दिया जाएगा,जिसमें संबंधित पदों और उनकी योग्यता के मापदंड संबंधित सूचना रोजगार समाचार पत्र सहित विभिन्न अखबारों में इसकी सूचना जारी कर दी जाएगी।
6 हजार सहायक स्टेशन मास्टर के पद भरे जाएंगे रेलवे 18000 युवाओं के लिए जो भर्ती करने जा रही है उसमें से 6000 पद सहायक रेलवे स्टेशन मास्टर के पद शामिल हैं।
7,591 गुड्स एंड गार्ड की होगी बंपर भर्ती
रेलवे आने वाले दिनों में 7,591 गुड्स एंड गार्ड की भर्ती करेगा। इन पदों के लिए निर्धारित योग्यता के मापदंड संबंधित आवेदन प्रकिया इसी माह से शुरु हो जाएगी।
26 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया होगी शुरु
अगर आप सहायक स्टेशन मास्टर बनना चाहते हैं तो इसके लिए रेलवे 26 दिसंबर से आवदेन प्रकिया शुरु कर रहा है। आवेदन संबंधित निर्धारित योग्यता क्या है इसे जानने के लिए आप रेलवे के आवेदन फार्म को देखने के बाद,प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय रेलवे आने वाले दिनों में अपनी सेवाओं में बेहतरीन सुधार के लिए प्रयासरत है और साथ ही अपने कर्मचारियों को अच्छे वेतन के साथ बेहतरीन सुविधाएं दे रहा है। ऐसे में 18000 जॉब्स की भंपर भर्ती में आपके लिए शानदार मौका है,अगर आप निर्धारित योग्यता संबंधित मापदंड पूरा करते हैं तो 26 दिसंबर को आवेदन प्रक्रिया शुरु होने के बाद आवेदन कर सकते हैं।