1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में कनाडाई महिला से बलात्कार, पब में हुई दोस्ती, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में कनाडाई महिला से बलात्कार, पब में हुई दोस्ती, आरोपी गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 28, 2018 10:00 am IST,  Updated : Jun 28, 2018 10:00 am IST

पुलिस के अनुसार महिला अभिषेक के निमंत्रण पर उसके घर गई जहां आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि एम्स पहुंचने के बाद पीड़िता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और बाद में लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

दिल्ली में कनाडाई महिला से बलात्कार, पब में हुई दोस्ती, आरोपी गिरफ्तार- India TV Hindi
दिल्ली में कनाडाई महिला से बलात्कार, पब में हुई दोस्ती, आरोपी गिरफ्तार

नयी दिल्ली: दिल्ली में कनाडा की एक महिला के साथ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया। आरोपी से पीड़िता की मुलाकात दक्षिण दिल्ली के हौज खास स्थित एक पब में हुई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अभिषेक के तौर पर हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभिषेक महिला का परिचित था, दोनों की मुलाकात हौज खास स्थित एक पब में हुई थी। महिला कल रात वहां अपने दोस्तों के साथ गई थी।

पुलिस के अनुसार महिला अभिषेक के निमंत्रण पर उसके घर गई जहां आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि एम्स पहुंचने के बाद पीड़िता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और बाद में लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार रात को युवती एम्स के बाहर बेहोशी की हालत में मिली थी। युवती का कहना है कि बलात्कार से दो दिन पहले आरोपी से उसकी मुलाकात हुई थी। युवती का आरोप है मादक पदार्थ खिलाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत