1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू-श्रीनगर हाइवे पर CRPF के काफिलेे के निकट कार में संदिग्‍ध विस्‍फोट, जवाहर टनल के निकट की घटना

जम्‍मू-श्रीनगर हाइवे पर CRPF के काफिलेे के निकट कार में संदिग्‍ध विस्‍फोट, जवाहर टनल के निकट की घटना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 30, 2019 12:10 pm IST,  Updated : Mar 30, 2019 02:19 pm IST

जम्मू कश्मीर के बनिहाल में जम्मू श्रीनगर हाइवे पर एक कार विस्फोट की खबर है। यह विस्फोट जवाहर सुरंग के नजदीक हुआ है।

Jammu Kashmir - India TV Hindi
Jammu Kashmir 

जम्‍मू कश्‍मीर के बनिहाल में जम्‍मू श्रीनगर हाइवे पर एक कार विस्‍फोट की खबर है। यह विस्‍फोट दुर्घटना बनिहाल से 8 किमी. दूरी पर जवाहर सुरंग के नजदीक हुआ है। बताया जा रहा है कि विस्‍फोट कार में रखे सिलेंडर में हुआ है। हादसे के वक्‍त सीआरपीएफ के 40 से 45 वाहनों का काफिला भी हाइवे से गुजर रहा था। जिसमें करीब 1500 जवान मौजूद थे। हादसे के बाद हाइवे पर अफरा तफरी मच गई। विस्‍फोट के चलते सीआरपीएफ के 2 से 3 वाहनों को मामूली क्षति पहुंची है। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

क्‍या यह एक हादसा था या फिर साजिश? फिलहाल जांच एजेंसियां इस तथ्‍य की जांच में जुट गई हैं।  अभी तक सेंट्रो कार के ड्राइवर का पता नहीं चला है।  बता दें कि 14 फरवरी को भी पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले में एक संदिग्‍ध कार द्वारा किए गए विस्‍फोट में 40 जवान शहीद हो गए थे। इससे पहले सुरक्षा एजेंसियों ने पुलवामा हमले जैसी घटनाओं का अलर्ट दिया था। 

Jammu Kashmir
Jammu Kashmir 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत