सासाराम: यूपी ही नहीं बिहार में भी सत्ता पक्ष के एक विधायक पर करोड़ो की सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगा है। ये आरोप लगा है सासाराम के आरजेडी विधायक अशोक कुमार पर। ये मामला है रोहतास जिले के सासाराम बिधानसभा के राजद विधायक अशोक कुमार का जो सरकारी भूमि को दाखल करने बाधा बने अंचला अधिकारी सासाराम को अपने पावर का इस्तेमाल कर निल्बित तक करवा दिया।
आरोप है कि करोड़ों की जमीन को अपने परिवार के नाम दाखिल खारिज करवाने के लिए अशोक कुमार पहले तो सीओ विनोद कुमार पर दबाव बनाया और जब सीओ ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया तो विधायक ने अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए ना सिर्फ उन्हें धमकी दी बल्कि निलंबित भी करा दिया। इस संबंध में सीओ विनोद कुमार ने शासन को एक पत्र भी लिखी।
उक्त जमीन नेशनल हाईवे से सटी हुई है जिसकी कीमत करोड़ों में हैं। हैरत की बात है कि हाईकोर्ट में जमीन को लेकर केस भी चल रहा है इसके बावजूद आरजेडी विधायक अशोक कुमार ने जमीन का दाखिल खारिज अपने नाम करा लिया है। इसे लेकर विपक्षी दलों के साथ ही आरजेडी के कुछ नेता भी उन पर सवाल उठा रहे हैं।
सीओ बिनोद कुमार ने बताया की राजद बिधायक ने पत्नी व भाई के नाम से प्रभारी डीसीएलआर से अबैध तरीके से वाद संख्या 2/12-13 से लगान निधारण हेतू 4 एकड़ भूमि का आदेश पारित कराया। करोडो की इस भूमि को सतारूढ बिधायक अपने व परिजनो के नाम से रसिद कराने हेतू दबाब, धमकी सहीत कई हथकड़े अपना रहे थे।