1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द, 2.5 लाख रुपये होगी सीमा

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द, 2.5 लाख रुपये होगी सीमा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 30, 2020 11:56 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 12:11 am IST

सरकार सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए जल्द नकदीरहित (कैशलेस) इलाज की सुविधा शुरू करने की योजना बना रही है।

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेश इलाज की सुविधा जल्द, 2.5 लाख रुपये होगी सीमा - India TV Hindi
सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेश इलाज की सुविधा जल्द, 2.5 लाख रुपये होगी सीमा  Image Source : PTI/FILE

नयी दिल्ली: सरकार सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए जल्द नकदीरहित (कैशलेस) इलाज की सुविधा शुरू करने की योजना बना रही है। इसके तहत प्रत्यके मामले में अधिकतम सीमा 2.5 लाख रुपये रहेगी। देश में हर साल करीब पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। यह दुनिया में सबसे अधिक है। इन आंकड़ों को देखते हुए यह योजना काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। देश में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है और तीन लाख लोग अपंग हो जाते हैं। 

ऐप बैन: चाइनीज दूतावास ने जताया विरोध, कहा- ऐप्स की गतिविधियां संदिग्ध नहीं, कोई खतरा नहीं

Rajat Sharma's Blog: मोदी सरकार ने चीन के ऐप्स को बैन करके सही समय पर एक साहसी कदम उठाया है

राज्यों के परिवहन सचिवों तथा आयुक्तों को मंगलवार को भेजे पत्र में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कहा है कि नकदीरहित इलाज की योजना के लिए उसके तहत एक मोटर वाहन दुर्घटना कोष बनाया जाएगा। इसमें कहा गया है कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों को नकदीरहित इलाज मुहैया कराने के लिए संभवत: राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के मजबूत आईटी ढांचे का इस्तेमाल किया जाएगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत