1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लालू के खिलाफ सीबीआई छापों का केंद्र सरकार से संबंध नहीं : पासवान

लालू के खिलाफ सीबीआई छापों का केंद्र सरकार से संबंध नहीं : पासवान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 07, 2017 11:58 pm IST,  Updated : Jul 07, 2017 11:58 pm IST

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख राम विलास पासवान ने शुक्रवार को कहा कि RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद के परिसरों पर CBI के छापों से केंद्र सरकार का कोई संबंध नहीं है।

Ramvilas paswan- India TV Hindi
Ramvilas paswan

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख राम विलास पासवान ने शुक्रवार को कहा कि RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद के परिसरों पर CBI के छापों से केंद्र सरकार का कोई संबंध नहीं है। पासवान ने संवाददाताओं से कहा, "लालू प्रसाद चारा घोटाला मामले में पहले ही जेल में थे। उस समय राजग सरकार नहीं थी। अदालत ने इसका आदेश दिया था। आज (शुक्रवार) के छापे उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में पड़े। इन पर लगे आरोपों के दस्तावेज मौजूद हैं। किसी भी राजनीतिक दल या राजग सरकार का इसमें कोई हाथ नहीं है।"

पासवान ने कहा कि लालू प्रसाद को बिहार में उनकी सहयोगी पार्टी जनता दल युनाइटेड (जद-यू) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दोष देना चाहिए, जिन्होंने बेनामी (अवैध) संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।पासवान ने कहा, "अगर बेनामी संपत्ति की जांच हो रही है तो इसमें राजनीति कहां है? और, अगर यह राजनीति है तो नीतीश कुमार इसके पीछे हैं।"

पासवान ने कहा कि नीतिश इस मामले पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि बिहार में जनता दल (युनाइटेड)-राष्ट्रीय जनता दल-कांग्रेस सरकार ढाई सालों में गिर जाएगी।उन्होंने कहा, "सरकार अक्षम है। मैंने पहले ही कहा था कि यह सरकार ढाई साल से अधिक नहीं चलने वाली है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत