1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CBSE Class 10th Board Result 2017 Date: 3 जून को आएगा रिजल्ट, cbse.nic.in पर करें चेक

CBSE Class 10th Board Result 2017 Date: 3 जून को आएगा रिजल्ट, cbse.nic.in पर करें चेक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 01, 2017 11:54 pm IST,  Updated : Jun 02, 2017 10:58 pm IST

CBSE Class 10 Result 2017 : CBSE के 10वीं के नतीजे 3 जून को जारी होगा।परीक्षा परिणाम cbse.nic.in पर करें चेक

Cbse board class 10 results 2017- India TV Hindi
CBSE board class 10 results 2017

नई दिल्ली: CBSE Class 10 Result 2017 :केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)10वीं के प‍रीक्षा परिणाम शनिवार 3 जून को जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी अपने रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट www.cbse.nic.in और www.cbseresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नतीजे तीन जून को सुबह घोषित किए जाएंगे। आपको बता दें कि रविवार को CBSE के 12वी के नतीजे घोषित होने के बाद अब 10वीं की परीक्षा दे चुके छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब तक के ट्रेंड के मुताबिक बोर्ड अक्सर 12वीं क्लास के रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिन के अंदर ही 10वीं का रिजल्ट भी जारी करता रहा है और यह उम्मीद जताई जा रही थी कि एक दो दिनों के अंदर 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। लेकिन इस बार छात्रों को कुछ लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के कारण इस साल सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं देरी से शुरू हुई थीं. 10वीं क्‍लास की परीक्षाएं 9 मार्च 2017 से शुरू होकर 10 अप्रैल तक चली थीं, वहीं 12वीं की परीक्षाएं 9 मार्च 2017 से 29 अप्रैल 2017 के बीच आयोजित की गई थीं। इस साल कुल 16,67,573 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए हैं। 

ऐसे चेक करें CBSE Class10 रिजल्ट चेक www.cbse.nic.in पर

  • सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट www.cbse.nic.in पर जाएं
  • www.cbse.nic.in पर जाते ही परीक्षा से जुड़े लिंक दिखेंगे, इस लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर से जुड़ी जानकारी भरें
  • जानकारी फिल करते ही सब्मिट बटन नजर आएगा
  • सब्मिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर फ्लैश हो जाएगा।

यहां भी कर सकते हैं CBSE Class10 रिजल्ट चेक

results.nic.in - cbseresults.nic.in - cbse.nic.in

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत