1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. CBSE 12th Result 2017: आज नहीं आएंगे 12वीं के नतीजे, जानें कहां और कैसे चेक करें

CBSE 12th Result 2017: आज नहीं आएंगे 12वीं के नतीजे, जानें कहां और कैसे चेक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 24, 2017 08:08 am IST,  Updated : Jun 02, 2017 07:12 pm IST

CBSE 12वीं कक्षा का CBSE आज 24 मई को घोषित कर सकता है। वहीं 10वीं का परिणाम 2 जून को आ सकता है।

cbse_result- India TV Hindi
cbse_result

नई दिल्ली: CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं क्लास के रिजल्ट की घोषणा को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ग्रेस मार्क्स को लेकर आज मानव संसाधन मंत्रालय और CBSE के चेयरमैन के बीच अहम बैठक होने वाली है जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि आज 12वीं क्लास के नतीजे नहीं आएंगे। बैठक के नतीजों के बाद ही रिजल्ट के तारीखों की घोषणा की जाएगी। (ये भी पढ़ें: सर्जिकल स्ट्राइक पार्ट-2, देखिए कैसे 30 सेकेंड में सेना ने की पाकिस्तानी पोस्ट तबाह)

CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम जल्द ही आने वाले हैं। अभी तक बोर्ड ने नतीजों की तारीख से जुड़ी कोई घोषणा नहीं की है। फिर भी खबरों के मुताबिक छात्रों का परिणाम का इंतजार जल्‍द ही खत्‍म हो सकता है। ऐसी खबरें हैं कि CBSE 12वीं कक्षा का CBSE आज 24 मई को घोषित कर सकता है। वहीं 10वीं का परिणाम 2 जून को आ सकता है।

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं। CBSE की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा results.nic.in और cbseresults.nic.in पर भी छात्र परिणाम देख सकते है। परिणाम आने से जुड़ी खबरों के लिए भी आप केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पर घोषि‍त तारीखों पर ही भरोसा कर सकते हैं। रिजल्ट cbseresults.nic.in पर घोषि‍त किए जाएंगे, लेकिन इसके अलावा आप results.nic.in या results.gov.in पर भी नतीजों को देख सकते हैं।

ऐसे करें चेक....

परिणाम जानने के लिये आपको अपना मोबाइल नंबर और रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in , cbseresults.nic.in या  results.nic.in पर पहुंचे।

- उसके बाद CBSE 12th Result 2017 लिंक पर क्लिक करें।

- आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- सब्मिट लिंक पर क्लिक करें, इसके बाद आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।

ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...
आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत