1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, सीमा से सटे इलाकों में भीषण गोलाबारी

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, सीमा से सटे इलाकों में भीषण गोलाबारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 17, 2020 01:18 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 01:18 pm IST

पाकिस्तान इस नाजुक मौके पर भी बाज आता नहीं दिख रहा है। पाकिस्तान की आरे से लगातार दूसरे दिन सीमा से सटे इलाकों में गोलाबारी की गई है।

Ceasefire violation by Pakistan- India TV Hindi
Ceasefire violation by Pakistan

पाकिस्तान इस नाजुक मौके पर भी बाज आता नहीं दिख रहा है। पाकिस्तान की आरे से लगातार दूसरे दिन सीमा से सटे इलाकों में गोलाबारी की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले से शुक्रवार सुबह से गोलीबारी शुरू हो गई। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की ओर से की गई इस उकसाने वाली हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे पाकिस्तान की ओर से पुंछ जिले के कस्बा और किरनी सेक्टर में अचानक सीजफायर का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तान ने बिना उकसावे की इस कार्रवाई में छोटे हथियाओं के साथ मोर्टार से बम बरसाने शुरू कर दिए। फिलहाल पाकिस्तान की ओर से गोली बारी जारी है। भारत की ओर से भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत