1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्‍तान ने फिर तोड़ा सीज़ फायर, पुंछ में सैनिक ठिकानों पर दागे मोर्टार, भारत का मुंंहतोड़ जवाब

पाकिस्‍तान ने फिर तोड़ा सीज़ फायर, पुंछ में सैनिक ठिकानों पर दागे मोर्टार, भारत का मुंंहतोड़ जवाब

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2018 08:29 am IST,  Updated : Nov 20, 2018 11:29 am IST

मंगलवार सुबह जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LOC पर पाकिस्तान की ओर अचानक गोलाबारी शुरू हो गई।

Poonch Sector- India TV Hindi
Poonch Sector

पाकिस्‍तान ने एक बार फिर सीज़ फायर का उल्‍लंघन किया है। मंगलवार सुबह जम्‍मू कश्‍मीर के पुंछ सेक्‍टर में LOC पर पाकिस्‍तान की ओर अचानक गोलाबारी शुरू हो गई। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पाकिस्‍तानी चौकियों से भारतीय ठिकानों पर मोर्टार से हमले किए हैं। पुंछ स्थि‍त ब्रिगेड हेडक्‍वार्टर पर 3 शैल बरामद हुए हैं। आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सेना ने कार्रवाई शुरू कर दी है। देगवार, माल्‍ती और आसपास के दूसरे इलाकों के स्‍कूलों को बंद कर दिया गया है। 

इससे पहले ​जम्‍मू कश्‍मीर के शोपियां जिले के नदीगम गांव में मंगलवार सुबह एक बार फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई।  इस मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। वहीं तीन जवानों के घायल होने की भी खबर है। खबर के मुताबिक फिलहाल फायरिंग रुक गई है और सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मारे गए आतंकियों के शवों की तलाश जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत