1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नापाक हरकतों से नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान, LoC पर फायरिंग में एक ग्रामीण की मौत, 4 घायल

नापाक हरकतों से नहीं बाज आ रहा पाकिस्तान, LoC पर फायरिंग में एक ग्रामीण की मौत, 4 घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 14, 2020 04:34 pm IST,  Updated : Feb 14, 2020 04:49 pm IST

अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान ने गांवों को निशाना बनाने के लिये 120-एमएम के मोर्टार इस्तेमाल किये। उन्होंने कहा कि इस गोलाबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।

Ceasefire violation- India TV Hindi
Representational Image Image Source : ANI (FILE)

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप स्थित एक गांव में पाकिस्तान के सैनिकों ने शुक्रवार को गोले बरसाए। इस गोलाबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने जिले के शाहपुर और करनी इलाकों में गांवों औंर अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान ने गांवों को निशाना बनाने के लिये 120-एमएम के मोर्टार इस्तेमाल किये। उन्होंने कहा कि इस गोलाबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। सीमा पर तैनात भारतीय सैनिकों ने मुहंतोड़ जवाब दिया, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। आखिरी खबर मिलने तक गोलीबारी जारी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत