1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन, एक जवान शहीद, तीन घायल

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन, एक जवान शहीद, तीन घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 10, 2019 11:49 pm IST,  Updated : Jun 10, 2019 11:49 pm IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले से लगी नियंत्रण रेखा पर सोमवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। इस दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया और तीन अन्य घायल हो गए।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image Image Source : PTI

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले से लगी नियंत्रण रेखा पर सोमवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की। इस दौरान सेना का एक जवान शहीद हो गया और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर डोडा बटालियन इलाके में अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया।

उन्होंने कहा कि संघर्षविराम उल्लंघन में सेना का एक जवान शहीद हो गया और तीन अन्य घायल हो गए।  उन्होंने कहा कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीमा की रक्षा कर रहे सैनिकों ने प्रभावी तरीके से जवाबी कार्रवाई की। बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान ने कई बार सीजफायर का उल्लघंन किया है। पाकिस्तान ने तो ईद का दिन भी नहीं छोड़ा था।

ईद वाले दिन भी पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई थी। पुंछ में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। इसमें 4 ग्रेनेडियर्स का एक जवान शहीद हो गया था। वहीं, इसके अलावा रमजान के महीने के दौरान जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिली और इन गतिविधियों को रोकने के लिए सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 25 आतंकवादी खत्म हुए हैं, इस दौरान आतंकवादियों से झड़प के दौरान 3 सैनिक भी शहीद हुए हैं और अन्य नागरिक भी मारे गए हैं।

मरने वाले आतंकवादियों में अंसार गजवत उल हिंद का जाकिर मूसा भी शामिल है जिसे सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के त्राल में 24 घंटे की झड़प के बाद खत्म किया है। हालांकि, पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन या आतंकी गतिविधियां अभी भी हारी हैं। लेकिन, भारतीय फौज भी इन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत