रांची: झारखंड की चायबासा विधानसभा सीट पर 7 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान होगा, उनमें चायबासा सीट भी शामिल है। इस सीट पर हुए पहले के विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो पिछले दो बार के चुनावों में यहां पर JMM का कब्जा रहा है। हालांकि, उससे पहले 2005 में इस सीट पर भाजपा ने जीत हालिस की थी।
Related Stories
ऐसे में इस बार देखना मजेदार होगा कि चायबासा विधानसभा सीट पर कौन बाजी मारता है? 23 दिसंबर को अन्य सभी विधानसभा सीटों के साथ चायबासा विधानसभा का परिणाम भी घोषित हो जाएगा। आपको बता दें कि 2014 में हुए विधानसभा चुनावों का परिणाम भी 23 दिसंबर 2014 को ही घोषित हुआ था।
2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में चायबासा विधानसभा सीट से JMM प्रत्याशी दीपक बिरुआ ने बाजी मारी थी। उन्हें कुल 68801 वोट मिले थे और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी BJP के ज्योती भामार तुबिद को 34715 वोटों से हराया था। इससे पहले 2009 में भी दीपक बिरुआ ने ही जीत हासिल की थी लेकिन 2005 के चुनावों में भाजपा के पुत्कर हेम्ब्रोम ने बाजी मारी थी।