सांगली: हंगामे और मारपीट की ये तस्वीरें सांगली से आई हैं जहां शिव प्रतिष्ठान संगठन और संभाजी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई।
सांगली में इतिहासकार बाबा साहेब पुरंदरे को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार दिए जाने के विरोध में एक सभा का आयोजन किया गया था।
इस मौक़े पर एनसीपी विधायक जितेन्द्र आव्हाड ने अपने भाषण के दौरान बाबा साहेब पुरंदरे के समर्थक शिव प्रतिष्ठान के अध्यक्ष संभाजी भिड़े की आलोचना कर दी जिसपर शिव प्रतिष्ठान संगठन के कार्यकर्ता नाराज़ हो गए और उन्होने एनसीपी नेता से स्टेज पर ही मारपीट करने की कोशिश की।
शिव प्रतिष्ठान संगठन और संभा जी ब्रिगेड के सदस्यों ने पहले लात घूंसे से एक दूसरे पर हमला किया जो जल्द ही कुर्सी युद्ध में बदल गया।
बाद में मौके पर पहुंची पुलिस बल ने हालात पर काबू पाया। इस दौरान शिव प्रतिष्ठान संगठन के कार्यकर्ताओं ने जितेन्द्र आव्हाड की कार पर पथराव भी किया।
आगे की स्लाइड पर क्लिक करें और देखें ज़ोरदार हंगामे वाला वीडियो.............